पुलिस पर लगा युवक को नशा तस्करी में झूठा फंसाने का आरोप

सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : जसपुर पुलिस पर युवक को नशा तस्करी में झूठा फंसाये जाने का आरोप लगाया गया।
ग्राम सूरजपुर, जसपुर,ऊधम सिंह नगर निवासी राजेश गिरी गोस्वामी ने बताया कि पुलिस द्वारा उनके पुत्र अर्पित गिरी गोस्वामी को 31 अक्टूबर 2026 को खेत से उठाया गया था,जब वह खेत पर घूमने गया था । उसके पास कोई नशीला पदार्थ नहीं था । पुलिस ने उसे पर झूठ-मूठ का केस बनाने के लिए उसके पास से 2.40 ग्राम स्मैक बरामद होना दर्शाया गया ।