सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जिला पंचायत सदस्य चरनजीत सिंह चन्नी क्षेत्र पंचायत क्षेत्र संख्या 35 बेलजूड़ी (62 विधानसभा क्षेत्र जसपुर) ने जसपुर के सरकारी अस्पताल को उप जिला बनवाने का संकल्प लिया। उन्होंने इसी उद्देश्य उद्देश्य जसपुर के सरकारी अस्पताल पहुंच कर उप जिला अस्पताल के लिए भूमि का सर्वेक्षण से किया और आवश्यक जानकारी ली ।
उन्होंने कहा कि उन्होंने जसपुर क्षेत्र की जनता को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जसपुर के सरकारी अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय बनवाने का बीड़ा उठाया है, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े शहरों की ओर रुख न करना पड़े।
उन्होंने कहा कि उन्होंने जसपुर क्षेत्र की जनता को और बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जसपुर के सरकारी अस्पताल को उप जिला चिकित्सालय बनवाने का बीड़ा उठाया है, ताकि क्षेत्र की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए बड़े शहरों की ओर रुख न करना पड़े।उन्होंने बताया कि वे 13 नवंबर 2026 को जिला पंचायत की बैठक में जसपुर अस्पताल को उप जिला अस्पताल बनाए जाने का प्रस्ताव रखेंगे और प्रभावी रूप से पारित कराने का प्रयास करेंगे । उन्होंने कहा कि यह केवल एक प्रस्ताव नहीं, बल्कि जसपुर की जनता को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं दिलाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल होगी। उन्होंने कहा कि जन सेवा ही उनका संकल्प है।