-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: सहकारी समितियों के चुनाव के चलते जसपुर किसान सेवा सहकारी समिति की हल्दुआ सीट पर भारतीय किसान यूनियन के जिला सचिव सरदार दीदार सिंह निर्विरोध डायरेक्टर बन गए । हालांकि अभी आधिकारिक व्यवस्था नहीं हो पाई है । जसपुर की पंजाबी कालोनी में उनका स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई । इस मौके पर प्रधान जगत पुर पट्टी कर्मजीत सिंह कम्मा, भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता, शीतल सिंह पट्टी, निरंजन सह
सुखबीर सिंह लाडी, सुरजीत सिंह ढिल्लो, अमनप्रीत सिंह आदि मौजूद रहे।