-सुशील चौहान
उत्तराखंड: बहुउद्देशीय प्रारम्भिक कृषि ऋण सहकारी समितियों की नई प्रबन्ध कमेटी के पुर्नगठन हेतु चुनाव कार्यक्रम घोषित हो गया है। जिसके अनुसार बहुउद्देशीय जसपुर किसान सेवा सहकारी समिति लि., जसपुर में निर्धारित निर्वाचन तिथि 05 मार्च 2025 से चुनाव कार्यक्रम जारी है। समिति के प्रबंध निदेशक द्वारा चुनाव कार्यक्रम संबंधी सूचना जारी कर कहा गया है कि समिति में मतदान हेतु अनन्तिम मतदाता सूची का प्रकाशन 05 मार्च 2025 को प्रातः 10:30 बजे किया जाना है । उनके द्वारा सहकारी समिति के सभी संबंधित सदस्यों को अवगत कराया गया है कि अपने नाम को अन्तिम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने हेतु नियम 12(ख) की अनर्हता तीन सहकारी वर्षों के दौरान कम से कम किसी वर्ष में निर्वाचन तिथि से 45 दिन पूर्व समिति से सदस्य द्वारा लेनदेन किया जाना आवश्यक है, यदि आपके द्वारा यह अनर्हता ऋण न लेने की स्थिति में पूर्ण नहीं की गयी है तो आपको अवगत कराना है कि समिति के ग्रामीण बचत केन्द्र एवं नकद उर्वरक का लेन देन मान्य है । आप उक्त पास बुक व रसीद की प्रति समिति मुख्यालय पर दिनांक 06 मार्च 2025 की सांय 05:00 बजे तक उपलब्ध कराकर अन्तिम मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज कराने का कष्ट करें।
Post Views: 283