-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जसपुर पुलिस ने एटीएम तोड़कर रुपए चोरी करने का प्रयास करते दो युवकों को रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया ।
दिनांक 20.04.2025 की रात्रि में जसपुर पुलिस को 03:05 बजे डीसीआर से सूचना मिली कि दो युवक जसपुर के ठाकुरद्वारा बस स्टैंड पर भारतीय स्टेट बैंक का एटीएम तोड़कर उसमें रखी रकम चोरी करने का प्रयास कर रहे हैं । इस सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और उसने दोनों इन दोनों युवकों को मौके पर ही गिरफ्तार कर लिया । जिनमें से योगेश एटीएम तोड़ने व चोरी करने के उद्देश्य से एटीएम के अंदर घुसा हुआ था और उसका साथी नदीम एटीएम के बाहर खड़ा होकर आने-जाने वालों पर नजर रखे हुए था। पुलिस ने गिरफ्तार किए गए इन युवकों के खिलाफ धारा 303/62/324(3)/3(5) बीएनएस के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया । पुलिस ने बताया कि योगेश पुत्र सतपाल सिंह निवासी निकट काली मन्दिर जसपुर जो सुभाष मास्टर के मकान में रहता है। वह मूल रूप से अब्बास नगर थाना टाण्डा जिला रामपुर उत्तर प्रदेश रहने वाला है। नदीम पुत्र मोहम्मद उस्मान निवासी मोहल्ला नत्था सिंह थाना जसपुर का निवासी है ।
युवकों को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम
1-प्रभारी निरीक्षक श्री जगदीश सिंह ढकरियाल
2- एस एस आई जावेद मलिक
3- एस आई ललित सिंह दिगारी
4- कांस्टेबल हेम गिरि
5- कांस्टेबल सुरेश टम्टा
6- होम गार्ड मोनिश
Post Views: 352