-सुशील चौहान
उत्तराखंड : अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की जसपुर (ऊसिंन) की नगर व कॉलेज की कार्यकारिणी की घोषणा की गई । महुआ डाबरा,जसपुर (ऊधम सिंह नगर) के शगुन रिसोर्ट में आगामी कार्यक्रम,योजनाओं को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की चर्चा बैठक का आयोजन किया गया । चर्चा बैठक में विभाग संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट ने छात्र-छात्राओं को संगठनात्मक जानकारी दी । चुनाव अधिकारी के रूप में अभिनव कुमार ने अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नगर व कॉलेज की कार्यकारिणी की घोषणा की।
जिसमें तहसील संयोजक अभिनव कुमार,नगर मंत्री उत्कर्ष चौधरी, नगर सह मंत्री वंश गुप्ता, राष्ट्रीय कला मंच संयोजक अंशिका चौहान, विद्यार्थी विकासार्थ संयोजक मोहम्मद सादमान, नगर खेलो भारत संयोजक प्रणव, खेलो भारत सह संयोजक आयुष व कॉलेज इकाई अध्यक्ष आरिन कुमार को बनाया गया । चर्चा बैठक की अध्क्षता विभाग संगठन मंत्री कैलाश बिष्ट ने की व संचालन अभिनव कुमार ने किया।