-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जसपुर पुलिस द्वारा नशा विरोधी अभियान के दौरान 4.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर मणिकान्त मिश्रा द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध जनपद में व्यापक अभियान चलाये जा रहा है । जिसके दौरान पुलिस अधीक्षक काशीपुर व अपर पुलिस अधीक्षक / क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन में 09.01.2026 को उ0नि0 इन्द्र सिह ढेला द्वारा पुलिस टीम के सांयकालीन गश्त के दौरान मझरा रोड पर गांव को जाने वाली सड़क पर मोहम्मद आरिफ पुत्र आशिक हुसैन निवासी नहर पार वार्ड नम्बर 13,जसपुर ऊधम सिंह नगर को मोटरसाइकिल से जाते समय संदिग्ध अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया । तलाशी लिए जाने पर उसके पास से.90 ग्राम स्मैक बरामद की गई । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 8/21/60 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम-
एस आई इन्द्र सिह ढेला
हेड कांस्टेबल शैलेन्द्र सिंह
कांस्टेबल अरुण कुमार