-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित एक आवास में चोरी हो गई ।

जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के स्थित सरकारी अस्पताल में सेवारत एक्सरे टेक्नीशियन दीपा कोरंगा के आवास में चोरी हो गई । चोर उनके आवास से सोने के आभूषण, गैस सिलेण्डर व अन्य सामान चोरी करके ले गये । चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर धीरेन्द्र मोहन गहलोत द्वारा पुलिस को घटना के सम्बन्ध में तहरीर दी गई । पुलिस घटना स्थल का निरीक्षण कर स्थिति का जायजा लिया ।