-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के धर्मशाला मंदिर पर 9 मार्च को कलश यात्रा के साथ श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ किया गया ।
16 मार्च को पूर्ण आहुति के साथ कथा का समापन किया जायेगा । प्रतिदिन अपराह्न 2 बजे से शाम 6 बजे तक श्रीमद्भागवत कथा का वाचन हो रहा है। कथा का वाचन श्रीधाम वृंदावन के प्रसिद्ध कथा वाचक संजीव वशिष्ठ द्वारा किया जा रहा है । पावन कथा के समापन अवसर पर 16 मार्च को प्रातः 9 बजे पूर्णाहुति यज्ञ का आयोजन किया जाएगा । उक्त जानकारी कार्यक्रम संयोजक शैलेंद्र गहलोत ने दी । उन्होंने श्रद्धालुओं से अपील की कि प्रतिदिन अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कथा श्रवण करें और पुण्य लाभ प्राप्त करें। उन्होंने बताया कथा के चतुर्थ दिवस गुरुवार को कृष्ण जन्म धूमधाम से मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में आध्यात्मिक चेतना, आपसी भाईचारे और धार्मिक संस्कारों को मजबूत करते हैं। इस अवसर पर पूनम,सरिता, बबीता,सतीश,विकास,राम अवतार विकल चौहान आदि मौजूद रहे।