जसपुर एसडीएम ने जन औषधि केंद्र पर मारा छापा, पाई गईं अनियमिताएं, मिलीं एक्सपायरी डेट की दवाएं 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र स्थित जन औषधि केंद्र पर एसडीएम के छापे के दौरान अनियमिताएं पाई गईं और एक्सपायरी डेट की दवाईयां मिलीं।
उपजिलाधिकारी जसपुर,ऊसिंन राहुल शाह ने शिकायत पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर स्थित जन औषधि केंद्र केंद्र का औचक निरीक्षण किया । जिसके दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ धीरेंद्र मोहन गहलोत भी रहे । उन्होंने बताया कि इस जन औषधि केंद्र की तमाम शिकायतें मिल रही थीं कि जन औषधि केंद्र पर जन औषधि (दवाईयां) नहीं मिलती हैं ,बल्कि अन्य जेनेरिक दवाएं महंगी कीमत पर बेची जाती हैं । इन्हीं शिकायतों के मद्देनजर जन औषधि केंद्र का निरीक्षण किया गया । जिसके दौरान वहां पर जिस व्यक्ति के नाम पर लाइसेंस है वह व्यक्ति मौके पर नहीं था । इसके अलावा जांच में एक्सपायरी दवाएं भी मिलीं  । फार्मेसिस्ट भी नहीं मिला । इस पर उपजिलाधिकारी ने तहसीलदार दलीप सिंह के साथ जन औषधि केन्द्र के एक कमरे को सील कर दिया । साथ ही मुख्य चिकित्सा अधिकारी ऊधम सिंह नगर को इसकी जांच के लिए लिखा गया ।