-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा एक युवक को 315 बोर के तमंचे के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में जनपद ऊधम सिंह नगर में अपराध नियंत्रण अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के अंतर्गत थाना पुलिस द्वारा मोहल्ला नई बस्ती, जसपुर, ऊसिंन निवासी युवक वसीम पुत्र शाहिद हुसैन को एक अवैध तमंचा 315 बोर व एक कारतूस साथ गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने बताया कि वसीम एक शातिर किस्म का अपराधी है । जिसके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे पंजीकृत हैं ।
पुलिस ने बताया कि वसीम एक शातिर किस्म का अपराधी है । जिसके विरुद्ध पूर्व में भी चोरी एवं आर्म्स एक्ट के कई मुकदमे पंजीकृत हैं ।ज्ञात हो कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधमसिंह नगर अजय गणपति द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध चलाए अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर महोदय एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 12/03/2026 को जसपुर कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी सूतमिल प्रभारी एसआई इंद्र सिंह ढेला द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर मोहम्मद वसीम पुत्र शाहिद हुसैन निवासी नई बस्ती थाना जसपुर,उम्र लगभग 26 वर्ष को एक अदद अवैध 315 बोर तमंचा व 01 जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम:प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एसआई -इंद्र सिंह ढेला
हेड कांस्टेबल गणेश राम
हेड कांस्टेबल शैलेंद्र सिंह
Post Views: 209