जसपुर पुलिस द्वारा 75 पाउच अवैध शराब के साथ एक युवक गिरफ्तार 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस एक युवक को 75 पाउच अवैध शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा असामाजिक तत्वों के विरुद्ध जनपद में व्यापक अपराध नियंत्रण  अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 13/03/2026 को जसपुर कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी  पतरामपुर प्रभारी एसआई गोविंद सिंह मेहता द्वारा से पुलिस टीम के गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर जसपुर बलविंदर सिंह पुत्र दर्शन सिंह निवासी भोगपुर डाम जसपुर, ऊसिंन (उम्र लगभग 30 वर्ष) को अब शराब ले जाते गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 75 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एसआई गोविंद सिंह मेहता
कां सुभाष डुंगरियाल
का प्रशान्त कुमार