-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: आरएलएस मेमोरियल डिग्री कॉलेज किशनपुर ,जसपुर (ऊधम सिंह नगर ) के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई के सात दिवसीय (विशेष शिविर) का शुभांरभ राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय,धर्मपुर ,जसपुर (ऊधम सिंह नगर ) में सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ किया गया।



शिविर का शुभारंभ फीता काटकर एवं मां सरस्वती के चित्र के सम्मुख द्वीप प्रज्वलित कर ग्राम प्रधान नीशू रानी, उप ब्लाक प्रमुख विमल कुमार व उप प्रधानाचार्य अलका सक्सेना द्वारा किया गया । सर्वप्रथम मां शारदे की वंदना की गई और स्वागत गीत के द्वारा समस्त अतिथियों का स्वागत किया गया। वक्ताओं द्वारा एन एस एस के महत्व तथा सामाजिक सेवा ,अनुशासन, नेतृत्व क्षमता तथा स्वच्छता व पर्यावरण संरक्षण प्रकाश डाला । स्वयंसेवियों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसमें स्वयंसेवियों द्वारा ईश प्रार्थना,एन एस एस लक्ष्य गीत तथा संकल्प गीत की प्रस्तुति की गई। अमनदीप ने विद्यालय पर रचित एक गीत उत्तराखंड की हरियाली में न्यारा स्कूल की शानदार प्रस्तुति की । कार्यक्रम अधिकारी द्वारा शिविर में होने वाले कार्यक्रमों की रूपरेखा को विस्तार से बताया गया तथा स्वयंसेवियों को समाज सेवा के प्रति समर्पित होकर कार्य करने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान नीशू रानी उप ब्लाक प्रमुख विमल कुमार एवं अलका सक्सेना की व कार्यक्रम का संचालन प्रीति वर्मा ने किया । इस अवसर पर महाविद्यालय सचिव इं विनय चौहान, डॉक्टर भुवनेश कुमारी, विमल कुमार,नीशु रानी, विवेक कुमार, सुभाष चंद्र, गीता, रिंकी चौहान ,प्रीति वर्मा ,शिवानी चौहान ,कुणाल चौहान ,विवेक चौहान ,दीपक कुमार चौहान, मोहम्मद सलीम विवेक कुमार वत्सल, मोहम्मद राशिद,अर्जुन सिंह, पिंकी, महिपाल सिंह आदि उपस्थित रहे।