-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: संदिग्ध परिस्थितियों में गर्भवती नव विवाहिता की मौत होने के मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मृतका के पति को गिरफ्तार कर लिया । 

जसपुर, ऊसिंन पुलिस द्वारा जारी की गई प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति के निर्देशन में कार्यवाही करते हुए दहेज की मांग को लेकर नाजमा को लगातार प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए मजबूर करने वाले शाहनवाज को गिरफ्तार लिया गया । पुलिस का कहना है कि शादी के मात्र 7 माह के भीतर पति एवं ससुराल पक्ष द्वारा दहेज की मांग को लेकर लगातार प्रताड़ित किए जाने से तंग आकर नाजमा
ने आत्महत्या कर ली थी । ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के कारण नाजमा के साथ-साथ एक नई जिंदगी भी शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गई। नाजमा लगभग 5 माह की गर्भवती थी । पुलिस का कहना है कि दहेज लोभियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मैं कहा गया है
ने आत्महत्या कर ली थी । ससुराल पक्ष की प्रताड़ना के कारण नाजमा के साथ-साथ एक नई जिंदगी भी शुरू होने से पहले ही समाप्त हो गई। नाजमा लगभग 5 माह की गर्भवती थी । पुलिस का कहना है कि दहेज लोभियों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। जांच में जो भी दोषी पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाएगी । पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति मैं कहा गया हैकि दिनांक 15/03/2026 को उत्तराखंड जनपद उधम सिंह नगर के पप्पू कालोनी खेड़ा रोड,जसपुर में मात्र 7 महीने की विवाहिता नाजमा पुत्री नन्हे निवासी लालपुर पीपलसाना थाना ठाकुरद्वारा उम्र 24 वर्ष ने पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली थी । नाजमा के पिता नन्हे खां द्वारा मृतका के पति शाहनवाज तथा परिवार वालो के विरुद्ध तहरीर
देकर कोतवाली जसपुर में मुक़दमा एफआईआर न-97/2026 धारा -80(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था । नाजमा के मायके वालों द्वारा बताया गया कि नाजमा का पति और ससुराल वाले शादी में बुलेट मोटरसाइकिल ना मिलने से नाराज थे और शादी के बाद से लगातार नाजमा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग के लिए ताने मारकर जलील करते थे और नाजमा को अपने परिवार से फ़ोन पर बात तक करने नहीं देते थे, यहां तक की नाजमा के छोटे भाई ने अपना फ़ोन नाजमा को गिफ्ट में दिया तो पति ने फ़ोन छीन लिया था !
देकर कोतवाली जसपुर में मुक़दमा एफआईआर न-97/2026 धारा -80(2) बीएनएस पंजीकृत कराया गया था । नाजमा के मायके वालों द्वारा बताया गया कि नाजमा का पति और ससुराल वाले शादी में बुलेट मोटरसाइकिल ना मिलने से नाराज थे और शादी के बाद से लगातार नाजमा को मानसिक रूप से प्रताड़ित कर रहे थे। ससुराल वाले आए दिन दहेज की मांग के लिए ताने मारकर जलील करते थे और नाजमा को अपने परिवार से फ़ोन पर बात तक करने नहीं देते थे, यहां तक की नाजमा के छोटे भाई ने अपना फ़ोन नाजमा को गिफ्ट में दिया तो पति ने फ़ोन छीन लिया था !वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा घटना का संज्ञान लेते हुए त्वरित कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। मामले की गंभीरता को दृष्टिगत रखते हुए मृतका के पंचनामे की कार्यवाही तहसीलदार जसपुर दलीप सिंह द्वारा संपन्न की गई। तत्पश्चात पुलिस अधीक्षक काशीपुर तथा क्षेत्राधिकारी बाजपुर द्वारा घटनास्थल का मौका मुआयना किया गया। विवेचना के दौरान पति के विरुद्ध पर्याप्त साक्ष्य प्राप्त होने पर प्रभारी निरीक्षक को अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु निर्देशित किया गया। इसी क्रम में दिनांक 15/03/2026 को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त शाहनवाज को गिरफ्तार कर लिया गया ।
मृतका के पिता ने पुलिस को दी तहरीर में नजमा के ससुरालियों द्वारा उसकी हत्या किए जाने की आशंका जताई गई थी।
गिरफ्तार आरोपी:
शाहनवाज पुत्र फ़ाईमउद्दीन निवासी पप्पू कॉलोनी खेड़ा लक्ष्मीपुर रोड, जसपुर
पुलिस टीम:
क्षेत्राधिकारी बाजपुर वैभव सैनी
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एसआई इंद्र सिंह ढेला
एसआई ललित सिंह
हेड कांस्टेबल गणेश राम
कांस्टेबल परविंदर सिंह
महिला कांस्टेबल सीमा आर्य