-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद नैनीताल के रामनगर क्षेत्र के गांव छोई के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में काशीपुर के दो युवकों की दर्दनाक मौत हो गई । जिससे मृतकों के परिवारों में कोहराम मच गया । जानकारी के रामनगर (नैनीताल) क्षेत्र के गांव छोई के पास हुई भीषण सड़क दुर्घटना में काशीपुर क्षेत्र के ग्राम खरमासा,कुंडेश्वरी निवासी रोशन प्रीत व दीप की दर्दनाक मौत हो गई । बताया गया कि दोनों युवक मोटरसाइकिल से किसी काम से हल्द्वानी जा रहे थे, तभी रामनगर (नैनीताल) क्षेत्र के गांव छोई के पास अज्ञात कार ने उनकी मोटरसाइकिल में जबर्दस्त टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबर्दस्त थी कि टक्कर लगने के बाद उनकी मोटर साइकिल आगे चल रहे एक टेंपो में जा टकराई । जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए जिन्हें तत्काल उपचार हेतु 108 एंबुलेंस के माध्यम से रामनगर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने दोनों युवकों को मृत घोषित कर दिया । बताया गया कि टेंपो चालक, गूलरघट्टी ,रामनगर (नैनीताल) निवासी मोहम्मद असलम भी गंभीर रूप से घायल हो गया । जिसे उपचार के लिए रामनगर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है । सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया । घटना की सूचना मिलने पर मृतकों के परिजन रामनगर सरकारी अस्पताल पहुंचे । परिजनों का रोते-रोते बुरा हाल हो गया । पुलिस घटना के बाद फरार हुए अज्ञात कार चालक की तलाश में जुटी हुई है ।