जसपुर क्षेत्र के हिडम्बा देवी मंदिर पर यजुर्वेद परायण महायज्ञ का आयोजन 21 से 23 मार्च तक 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख क्षेत्र जसपुर के गांव गौरा फार्म स्थित मां हिडम्बा देवी के मंदिर पर 21-23 मार्च तक यजुर्वेद पारायण महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा । उक्त जानकारी आत्मानंद सरस्वती ने दी । उन्होंने बताया कि कार्यक्रम 21 से 22 मार्च तक प्रतिदिन प्रातः 8 से 11:00 बजे तक और 3:30 बजे से 6:00 बजे तक चलेगा । 23 मार्च को प्रातः 11:00 बजे पूर्ण आहुति का आयोजन होगा ।