जसपुर में यूसीएफ के गेहूं खरीद केंद्रों पर सातवें दिन भी गेहूं खरीद  शुरू न होने पर भड़के भाकियू कार्यकर्ता, 2 दिन के अंदर गेहूं की तौल शुरू न होने पर दी आंदोलन की चेतावनी 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के किसान बाहुल्य क्षेत्र जसपुर में कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर, जसपुर में यूएफसी के 3 गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किए गए हैं । जिन पर 1 अप्रैल से गेहूंकी तौल होनी थी । लेकिन 7 अप्रैल 2026 तक भी गेहूं की तौल शुरू नहीं हो पाई । जिससे किसानों में भारी रोष व्याप्त है । यूएफसी के गेहूं खरीद केंद्रों पर गेहूं की तौल शुरू न होने की सूचना मिलने पर भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ता कृषि उत्पादन मंडी समिति जसपुर ऊधम सिंह नगर परिसर स्थित यूएफसी के गेहूं खरीद केंद्रों पर पहुंचे और उन्होंने 7 अप्रैल 2026 तक सातवें दिन भी गेहूं की तौल शुरू न होने पर नाराजगी जताई और वहां मौजूद यूएफसी के गेहूं खरीद केंद्र पर तैनात कर्मचारियों को खरी खोटी सुनाई व संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात कर 2 दिन के अंदर गेहूं की तौल शुरू करने की मांग की और 2 दिन के अंदर गेहूं की तौल शुरू न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी । इस मौके पर मौजूद भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता ने फोन पर संबंधित अधिकारियों से  वार्ता की और दो टूक शब्दों में कहा कि गेहूं खरीद की नौटंकी बर्दाश्त नहीं की जाएगी । उन्होंने कहा कि गेहूं की तौल न होने पर उनके गेहूं खरीद केंद्र सफेद हाथी साबित हो रहे हैं । जिनका कोई लाभ नहीं है ।इस मौके पर युवा भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह व अन्य भाकियू कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।