-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र अंतर्गत गांव रामनगर वन में गेहूं के खेत में आग लग गई ।
जानकारी के अनुसार 18/04/2026 को सांय करीब 5 बजे जसपुर, ऊधम सिंह नगर क्षेत्र के ग्राम रामनगर वन में गेहूं के एक खेत में आग लग गई। जिससे अफरा तफरी मच गई और घटना स्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। लोग अपने स्तर से आग बुझाने में जुट गए और उन्होंने घटना की सूचना फायर बिग्रेड को दी ।
घटना की सूचना प्राप्त होते ही अग्निशमन अधिकारी ,जसपुर, ऊसिंन श्याम बहादुर थापा के निर्देशन में तत्काल एक यूनिट घटना स्थल पर पहुंची ।
स्थानीय लोग आग को फैलने से जुटे हुए थे। फायर यूनिट ने मिनी हाई प्रेशर से दो होजरील माध्यम से आग पर पंपिंग की । तब कहीं जाकर आग पर काबू पाया गया और करीब 39 एकड़ गेहूं की फसल को आग की भेंट चढ़ने से गया बचा लिया गया । घटना स्थल पर पहुंचे अग्निशमन कर्मचारियों में एल एफ एम रमेश चन्द्र,एफ एस ड्राइवर संदीप कुमार ,एफ एम सागर सिंह, एफ डब्लू भावना ,भूमिका शामिल रहे ।