खेत में मशीन जाने को रास्ता न मिलने पर नहीं हो पा रही है जसपुर क्षेत्र के गांव राजपुर में गरीब किसान के गेहूं की मढ़ाई, किसान चिंतित,रास्ते की मांग को लेकर जसपुर तहसील परिसर में धरने पर बैठेगा किसान

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव राजपुर निवासी भूपाल सिंह सैनी ने बताया कि उन्होंने अपने खेत में खड़ी गेहूं की फसल कटवा दी है और गेहूं की मढ़ाई के लिए गेहूं के लान का ढेर लगा दिया है । लेकिन उनके खेत के पड़ोसी किसानों उनके खेत में जाने के रास्ते को अवरुद्ध कर रखा है । जिसके कारण गेहूं की मढ़ाई करने के लिए उनके खेत में नहीं पहुंच पा रही है और गेहूं की मढ़ाई नहीं हो पा रही है । जिस भी काफी चिंतित हैं । उनका कहना है कि उनके गेहूं की कटाई कई दिन पहले हो चुकी है और उनके गेहूं का लान खुले आसमान के नीचे पड़ा हुआ है । यदि वर्षा हो गई तो उनका गेहूं खराब हो जाएगा । उन्होंने मांग की है कि उनके का रास्ता खुलवाया जाए, ताकि उनके खेत में गेहूं मढ़ाई मशीन जा सके और उनके गेहूं की मढ़ाई हो सके । उनका कहना ह कि उनके द्वारा राजस्व विभाग से कई बार अपने खेत का रास्ता खुलवाने की मांग की जा चुकी है । लेकिन उनके खेत रास्ता अभी तक नहीं खुल पाया । उन्होंने कहा कि यदि उनके खेत का रस्ता नहीं खुलवाया गया तो वे तहसील परिसर में धरने पर बैठने के लिए बाध्य हो जाएंगे । उन्होंने कहा कि पिछले वर्ष भी रास्ता अवरूद्ध होने के कारण उनके खेत में गेहूं मढ़ाई की मशीन नहीं पहुंच पाई थी । प्रशासन ने पड़ोसी किसानों से ट्रैक्टर जाने के लिए टेंप्रेरी रास्ता दिलवा कर काफी विलंब से उनके गेहूं की मढ़ाई कराई थी। जिससे उनके गेहूं की फसल में काफी नुकसान हुआ था ।