जसपुर पुलिस द्वारा 2 युयक 20 लीटर कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार  

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड:वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद ऊधम सिंह नगर में नशा तस्करों के विरुद्ध व्यापक अभियान चलाया जा रहा है। अभियान ऑपरेशन प्रहार के तहत पुलिस अधीक्षक अपराध उधम सिंह नगर , पुलिस अधीक्षक काशीपुर  तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के कुशल नेतृत्व में जसपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 9/06/2026 को दो  युवकों को मोटर साईकिल संख्या UK18K-1650 पर एक प्लास्टिक के केन में अवैध शराब ले जाते गिरफ्तार कर लिया गया । जिनसे 20 लीट कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस द्वारा उनके खिलाफ FIR No- 219/26 धारा 60(1)/72 आबकारी अधिनियम अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कराया गया । गिरफ्तार किए गए युवकों में
1- विकास कुमार पुत्र हरी सिंह निवासी ग्राम  धरमपुर  कोतवाली  जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर
2- अमित कुमार  पुत्र विनोद कुमार  निवासी ग्राम धाडीपुरा धरमपुर  कोतवाली जसपुर जिला ऊधम सिंह नगर शामिल हैं।
पुलिस टीम:
1- प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पांडे
2- उ०नि० हरीश  प्रसाद
3 – कांस्टेबल अब्दुल मलिक
4- कांस्टेबल भवान सिंह कोतवाली जसपुर, उधम सिंह नगर ।