-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर काशीपुर में प्रजापति महासभा उत्तराखंड की एक महत्वपूर्ण सभा का आयोजन किया गया । 
जिसमें जसपुर निवासी भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला काशीपुर अध्यक्ष महेश प्रजापति को उत्तराखण्ड दक्ष प्रजापति महसभा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चुना गया । संगठन के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रजापति ने प्रजापति समाज द्वारा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रजापति समाज का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और पूर्ण विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा समर्पण के साथ कार्य करेंगे । हरिद्वार से आए संदीप सिंघानिया प्रजापति भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रुड़की से मांगे प्रजापति, भाजपा के विभिन्न पदों पर रहे देहरादून से आए महानगर जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदीप वर्मा प्रजापति, भाजपा के विभिन्न पदों पर रही बहन पुष्पा प्रजापति एवं काशीपुर से प्रजापति महासभा के अध्यक्ष राजेश गोला एवं उपाध्यक्ष वीर सिंह प्रजापति, नगर निगम पार्षद काशीपुर, नगर महामंत्री भाजपा रवि प्रजापति एवं महेश गोला, गढ़नेगी से नवनियुक्त सभासद लवकुश प्रजापति तथा प्रजापति समाज के विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।

जिसमें जसपुर निवासी भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला काशीपुर अध्यक्ष महेश प्रजापति को उत्तराखण्ड दक्ष प्रजापति महसभा का कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष चुना गया । संगठन के नवनियुक्त कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष महेश प्रजापति ने प्रजापति समाज द्वारा कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपे जाने पर प्रजापति समाज का हृदय की गहराइयों से आभार व्यक्त किया और पूर्ण विश्वास दिलाया कि वे पूर्ण निष्ठा समर्पण के साथ कार्य करेंगे । हरिद्वार से आए संदीप सिंघानिया प्रजापति भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदेश प्रवक्ता रुड़की से मांगे प्रजापति, भाजपा के विभिन्न पदों पर रहे देहरादून से आए महानगर जिला अध्यक्ष भाजपा ओबीसी मोर्चा प्रदीप वर्मा प्रजापति, भाजपा के विभिन्न पदों पर रही बहन पुष्पा प्रजापति एवं काशीपुर से प्रजापति महासभा के अध्यक्ष राजेश गोला एवं उपाध्यक्ष वीर सिंह प्रजापति, नगर निगम पार्षद काशीपुर, नगर महामंत्री भाजपा रवि प्रजापति एवं महेश गोला, गढ़नेगी से नवनियुक्त सभासद लवकुश प्रजापति तथा प्रजापति समाज के विभिन्न गणमान्य लोग उपस्थित रहे ।सभा में समाज की एकता,शिक्षा, सामाजिक उत्थान एवं संगठन को मजबूत बनाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विचार-विमर्श किया गया। वक्ताओं ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर उपस्थित सभी सदस्यों ने समाज हित में निरंतर योगदान देने एवं आने वाली पीढ़ियों को शिक्षित और सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया ।