-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: गौतस्कर बॉर्डर के जंगल क्षेत्र से गायों को पकड़कर उन्हें अवैध रूप से गोकशी के लिए कसाइयों को सौंप रहे थे । रात के अंधेरे में गाय को काटकर उसका मांस टेम्पो और रिक्शा में भरकर कबाब की दुकान में सप्लाई किया जा रहा था। जसपुर पुलिस द्वारा तत्परता से गाय को सुपुर्द करने वाले,काटने वाले तथा खरीदने वाले सभी 7 तस्करों गिरफ्तार कर लिया गया। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर चलाए जा रहे अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 27/04/2026 को जसपुर, ऊधम सिंह नगर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्रवाई की गई । कार्रवाई के दौरान कबाब की दुकान के लिए मांस खरीदने वाले आरोपी दानिश को विधिवत गिरफ्तार किया गया।दानिश की निशानदेही पर पुलिस ने टेम्पो, ई-रिक्शा एवं मोटरसाइकिल सहित गोमांस के साथ कसाइयों को रंगे हाथ गिरफ्तार किया। इसके बाद पूछताछ में प्राप्त जानकारी के आधार पर गोकशी के लिए गाय उपलब्ध कराने वाले तस्करों को उनके घर से गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली जसपुर में मुकदमा एफआईआर संख्या 164/26, धारा 3/11(घ) पशु क्रूरता अधिनियम, धारा 325/61 बीएनएस तथा धारा 3/5/8 गौवंश संरक्षण अधिनियम के अंतर्गत पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही की गई।
बरामदगी :
160 किलोग्राम गौ मांस
एक टेम्पो UK18TA1995
एक ई-रिक्शा UP21FT4628
एक अपाचे मोटरसाइकिल बिना नंबर प्लेट
गोकशी में प्रयुक्त औजार-गंडासा, छुरी आदि
घटना में प्रयुक्त 06 मोबाइल फ़ोन
गिरफ्तार आरोपी:
1- दानिश पुत्र सिराजुद्दीन निवासी मोहल्ला अनवर नगर गली न0 10 चौकी दस सराय थाना गल सईद जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 हाल पता कब्रिस्तान वाली गली मोड कोतवाली जसपुर उम्र- 34 वर्ष (खरीदने वाला)
2-नईम पुत्र सद्दीक निवासी मोहल्ला मनिहारान थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र 42 वर्ष (कसाई व टैम्पो मालिक)
3-जुबैर पुत्र इशाक निवासी मोहल्ला कुरैशियान थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र- 22 वर्ष (कसाई)
4-फरीद पुत्र फय्याज निवासी दुल्लापुर पट्टी जाट थाना ठाकुरद्वारा जनपद मुरादाबाद उ0प्र0 उम्र- 21 वर्ष (कसाई)
5-फहीम उर्फ सट्टा पुत्र शकील निवासी वार्ड 26 फतेहउल्लागंज थाना ठाकुरद्वारा जनपद उ0प्र0 उम्र- 30 वर्ष (कसाई व रिक्शा मालिक )
6-अशोक पुत्र झिन्गुं सिंह निवासी दुर्गापुर थाना कुण्डा उम्र- 45 वर्ष (जंगल से पकडकर कसाईयो को बेचने वाला)
7-भजन सिंह उर्फ राजे पुत्र दर्शन सिंह निवासी दुर्गापुर थाना कुण्डा उम्र- 42 वर्ष (जंगल से पकड़कर कसाईयों को बेचने वाला)
पुलिस टीम कोतवाली जसपुर, उधम सिंह नगर
प्रभारी निरीक्षक- राजेंद्रसह सिंह डांगी
एसएसआई जावेद मलिक
एसआई – भोपाल राम पोरी ,बाजार चौकी इंचार्ज
एसआई- विजय सिंह, धर्मपुर चौकी इंचार्ज
एसआई- सुनील सुतेड़ी एसओजी
कo कैलाश तोमक्याल एसओजी
काo अरुण कुमार
काo कुलदीप सिंह
काo इंदर सिंह
काo अब्दुल मलिक
काo दीपक जलाल
काo जाकिर हुसैन
हम होमगार्ड दीक्षित कुमार, कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर ।