जसपुर पुलिस द्वारा 17.15 ग्राम स्मैक के साथ दो स्मैक तस्कर गिरफ्तार, तस्करी में प्रयुक्त मोटर साइकिल सीज

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस द्वारा ऑपरेशन प्रहार अभियान के अंतर्गत दो नशा तस्करों को 17.15 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया और उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर,अजय गणपति महोदय द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध जनपद में व्यापक स्तर पर अभियान चलाया जा रहा है । अभियान ऑपरेशन प्रहार के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 30/04/2026 को जसपुर पुलिस चकी इंचार्ज एस आई भूपाल राम पौरी द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान जयविन्दर कुमार पुत्र विजय सिंह निवासी नहर पार झाल के पास मंडुवाखेडा कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर उम्र 23 वर्ष को 06.90 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया ।
दिनांक 30/04/2026 को जसपुर, ऊधम सिंह नगर कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी पतरामपुर प्रभारी एस आई गोविंद सिंह मेहता द्वारा पुलिस टीम के साथ गश्त के दौरान राजेंद्र कुमार पुत्र पृथ्वी सिंह निवासी मोहल्ला नत्था सिंह कोतवाली जसपुर उम्र 26 वर्ष को  स्मैक ले जाते गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से 10.25 ग्राम स्मैक बरामद की गई। पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 8/21/60 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया और उसके द्वारा स्मैक तस्करी में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को सीज कर दिया गया ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी 
एसएसआई जावेद मलिक 
एसआई  भोपाल राम पौरी  
एसआई गोविंद सिंह मेहता 
कांस्टेबल अरुण कुमार 
कांस्टेबल कुलदीप सिंह 
कांस्टेबल विपिन चंद्र 
कांस्टेबल हेम गिरि 
कांस्टेबल इंदर सिंह व होमगार्ड सोनम कोतवाली जसपुर उधम सिंह नगर ।