भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु नगर निकायों के सफाई कर्मियों से एक ही पारी कार्य कराने के निर्देश

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: उत्तराखण्ड सफाई आयोग के उपाध्यक्ष (राज्य मंत्री) भगवत प्रसाद मकवाना ने आयुक्त नगर निगम ,देहरादून को आदेश जारी कर निकायों के सफाई कर्मियों को भीषण गर्मी से राहत दिलाने हेतु उनसे प्रातः 5:00 बजे से 10:00 तक एक ही पारी में काम कराए जाने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने व कृत कार्रवाई से अवगत कराने के निर्देश दिए ।