जसपुर पुलिस द्वारा 3.64 ग्राम स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार,आरोपी के खिलाफ पहले से भी चोरी और आर्म्स एक्ट के मुकदमे हैं दर्ज  

-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से 3.64 ग्राम स्मैक बरामद की गई । 
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर,अजय गणपति म द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध जनपद में व्यापक स्तर पर ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है । अभियान के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 01/05/2026 को जसपुर कोतवाली अंतर्गत धरमपुर पुलिस चौकी इंचार्ज एस आई विजय सिंह द्वारा साजिद पुत्र राशिद निवासी निकट चांद मस्जिद कोतवाली जसपुर उम्र 20 वर्ष को 03.64 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार कर लिया गया । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया  ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेंद्र सिंह डांगी
एसआई विजय सिंह
कांस्टेबल अरुण कुमार
कांस्टेबल कपिल ओली
कांस्टेबल सुरेश टम्टा, कोतवाली जसपुर, उधम सिंह नगर ।