वर्षा से फ्री में हो गई गन्ना व चारे की फसलों की सिंचाई,जमीन में हुई नमी से हो सकेगी खाली पड़े खेतों की जुताई, खिल उठे किसानों के चेहरे,मौसम में आई नमी,गर्मी से मिली कुछ राहत 

-सुशील चौहान 

उत्तराखण्ड : तराई क्षेत्र में हुई वर्षा से गन्ना व चारे की फसलों की सिंचाई फ्री में हो गयी ।
30 अप्रैल 2026 को हुई वर्षा से गन्ना व चारे की फसलों को काफी लाभ मिला । इससे किसानों के चेहरे खिल उठे।  क्योंकि भीषण गर्मी के चलते उन्हें अपनी गन्ना व चारे की फसलों की बोरिंग व नहर के पनी से पैसा खर्च करके सिंचाई करनी पड़ रही थी। इसमें उनकी काफी लागत रह थी और परेशानी का भी सामना करना पड़ रहा था । जबकि वर्षा होने से फ्री में ही उनकी फसलों की सिंचाई हो गई । जिससे कुछ समय के लिए राहत मिल गई । वर्षा होने से गेहूं की फसल कटने के बाद खाली हुए खेतों में में भी नमी हो गई । जिससे किसान खाली पड़े खेतों की जुताई कर सकेंगे । वर्षा होने से किसान काफी खुश नजर आ रहे हैं