ऊधम सिंह नगर की जसपुर काशीपुर बाजपुर गदरपुर विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारीयों का किया गया स्वागत,दी गई बधाई 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के चार विधानसभा क्षेत्रों के भाजपा ओबीसी मोर्चा के नवनियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई ।
भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष महेश प्रजापति के ग्रीन फोर्ड रोड ,जसपुर ऊसिंन प्रतिष्ठान स्थित भाजपा ओबीसी मोर्चा के जिला कार्यालय पर स्वागत कार्यक्रम का आयोजन किया गया । जिसमें जसपुर काशीपुर बाजपुर व गदरपुर विधानसभा क्षेत्रों के भारतीय जनता पार्टी ओबीसी मोर्चा के सभी नवनियुक्त मंडल पदाधिकारीयों का स्वागत किया गया और उन्हें बधाई दी गई । इस मौके पर जसपुर विधानसभा क्षेत्र भरतपुर मेघा वाला से सुनील कश्यप उनके दोनों महामंत्री मनदीप सिंह प्रदीप कश्यप एवं उपाध्यक्ष संजय प्रजापति, काशीपुर विधानसभा क्षेत्र के कवि नगर से दीवान सैनी मंडल अध्यक्ष एवं उनके दोनों महामंत्री आकाश प्रजापति व सूरज सैनी गदरपुर विधानसभा से कविंद्र सैनी मंडल अध्यक्ष एवं उनके दोनों महामंत्री रितुल वर्मा, नवाब अली, प्रदेश सोशल मीडिया सह प्रभारी कुंदन सिंह सैनी,जिला मंत्री सुमित प्रजापति व पवन राजपूत आदि उपस्थित रहे ।