जसपुर पुलिस द्वारा 10.95 स्मैक के साथ एक स्मैक तस्कर गिरफ्तार 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने एक स्मैक तस्कर को गिरफ्तार कर लिया । उसके पास से 10.25 ग्राम स्मैक बरामद की गई ।
जसपुर ऊधम सिंह नगर पुलिस  द्वारा दिनांक 11/05/2026 को एसवंआई हरीश आर्य द्वारा पुलिस टीम के साथ गस्त के दौरान मोहल्ला पट्टी चौहान, जसपुर से मोहल्ले के मोहम्मद नाजिम पुत्र नईम अहमद  को 10.95 ग्राम स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया । पुलिस ने उसके खिलाफ धारा 8/21 NDPS ACT के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया । नवनियुक्त प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे ने कहा कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक उधम सिंह नगर अजय गणपति के नेतृत्व में लगातार ऑपरेशन प्रहार चलाया जा रहा है और यह है अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा । युवाओं का भविष्य बर्बाद करने वाले नशा तस्करों को किसी भी हालत में नहीं बख्शा जायेगा । उन्होंने कहा कि नशे के कारोबार के खिलाफ प्राथमिकता के आधार अभियान चलाया जा रहा है ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय
एसएसआई जावेद मलिक
एसआई हरीश आर्य
कांस्टेबल कुलदीप सिंह
कांस्टेबल भगवान सिंह 
कांस्टेबल इन्दर सिंह, कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर ।