जसपुर पुलिस की त्वरित कार्रवाई: भाई पर पाठल से जानलेवा हमला करने वाला शेर अली गिरफ्तार, हमले में प्रयुक्त पाठल बरामद, मकान के बंटवारे के विवाद में छोटे भाई पर किया था जानलेवा हमला, हमला इतना खतरनाक था कि पीड़ित अनवर हुसैन के हाथ की कलाई में हो गया था अत्यधिक गहरा घाव ,बीच-बचाव करने आया शराफत भी हो गया था गंभीर रूप से घायल, घटना जसपुर,ऊसिंन की है 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर में मकान के विवाद में छोटे भाई पर पाठल से हमला करने वाले व्यक्ति को जसपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया और हमले में प्रयुक्त पाठल भी बरामद कर ली।
जानकारी के अनुसार मकान बंटवारे को लेकर चल रहे विवाद में मोहल्ला निकट चांद मस्जिद जसपुर, ऊधम सिंह नगर निवासी शेर अली के सिर पर खून सवार था, कि उसने दिनांक 09/05/2026 को शाम के समय लकड़ी मंडी स्थित अपनी फर्नीचर की दुकान के पास टहल रहे अपने छोटे भाई अनवर हुसैन पर लकड़ी काटने वाले धारदार पाठल से ताबड़तोड़ जानलेवा हमला कर दिया। हमले से बचने के लिए जैसे ही अनवर हुसैन ने अपने हाथ आगे किए । धारदार पाठल के वार से उसके बाएं हाथ की कलाई काफी गहरी कट गई और वह लहू-लुहान हो गया । अनवर ने घटना के दौरान बीच-बचाव करने आए शराफत पर भी हमला कर दिया । जिससे वह भी गंभीर रूप से घायल हो गया । गंभीर रूप से घायल हुए दोनों व्यक्तियों को तत्काल काशीपुर के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, हालत गंभीर होने के कारण अनवर हुसैन को एम्स ऋषिकेश रेफर कर दिया गया । जहां उसका उपचार चल रहा है।
घायल अनवर हुसैन की पत्नी की तहरीर के आधार पर जसपुर कोतवाली पुलिस द्वारा हमलावर के खिलाफ एफआईआर संख्या 177/26 धारा 109/117(2)/351(2)/352 BNS के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत कर घटना की विवेचना एस आई भूपाल राम पौरी के सुपुर्द की गई ।
घटना की सूचना मिलने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा तत्काल घटना का संज्ञान लेते हुए हमलावर के विरुद्ध कठोर कार्यवाही के निर्देश दिए गए। इस पर पुलिस अधीक्षक अपराध , पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 11/05/2026 को जसपुर बाजार पुलिस चौकी इंचार्ज एस आई भूपाल राम पौरी द्वारा पुलिस टीम घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलित किए गए तथा मुखबिर की सूचना पर हमलावर शेर अली पुत्र मोहम्मद सलीम निवासी निकट चांद मस्जिद थाना जसपुर, ऊसिंन को गिरफ़्तार कर लिया गया और उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त खून से सनी धारदार पाठल भी बरामद कर ली गई।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय
एसएसआई जावेद मलिक
एसआई भूपाल राम पौरी (विवेचक)
कांस्टेबल हेम फुलेरा
कांस्टेबल जाकिर हुसैन 
कांस्टेबल कुलदीप सिंह
कांस्टेबल इंद्र सिंह, कोतवाली जसपुर , ऊधम सिंह नगर, उत्तराखण्ड ।