– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जसपुर, ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा कोतवाली अंतर्गत जंगल के रास्ते पर ग्राम कलियावाला क्षेत्र में शराब तस्करों की धर-पकड़ करने हेतु घात लगाकर की गई घेराबंदी के दौरान 2 मोटरसाइकिलों पर कच्ची शराब लादकर लेजा जा रहे 2 शराब तस्कर अंधेरे व जंगल का लाभ उठाकर फरार हो गए । पुलिस द्वारा 400 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई ।
पुलिस फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जानकारी जुटाने एवं उनके खिलाफ आवश्यक करवाई करने में जुटी हुई है।
पुलिस फरार शराब तस्करों की गिरफ्तारी के लिए जानकारी जुटाने एवं उनके खिलाफ आवश्यक करवाई करने में जुटी हुई है।जसपुर ऊधम सिंह नगर पुलिस कोतवाली क्षेत्र में नशा तस्करों के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति के तहत लगातार कठोर एवं प्रभावी कार्यवाह कर रही है । पुलिस द्वारा अवैध नशे के कारोबार में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर, अजय गणपति द्वारा असामाजिक तत्वों एवं नशा तस्करों के विरुद्ध जनपद में व्यापक स्तर पर विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है । जिसके क्रम में, पुलिस अधीक्षक अपराध रुद्रपुर, पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी बाजपुर के निर्देशन में दिनांक 12/05/2026 की रात्रि में मुखबिर की सूचना पर हलका नंबर 1 के प्रभारी एसआई ललित सिंह दिगारी द्वारा पुलिस टीम साथ कलिया वाला को जाने वाले मार्ग पर ऐम्बुश लगाकर घेराबंदी की गई । जिसके दौरान कच्ची शराब ले जा रहे 2 मोटरसाइकिल सवार शराब तस्कर अंधेरे का लाभ उठा कर मोटरसाइकिलों पर लदी काले रंग की 4 ट्यूबों में भरी कच्ची शराब छोड़कर फरार हो गए । इन ट्यूबों से करीब 400 लीटर कच्ची शराब बरामद की गई। उक्त संबंध में अज्ञात के विरुद्ध जसपुर कोतवाली में एफआईआर संख्या 181/26 धारा 60/72 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा पंजीकृत किया गया तथा फरार शराब तस्करों की तलाश हेतु पुलिस द्वारा लगातार दबिश दी जा रही है एवं आवश्यक कार्यवाही की जा रही है।
बरामदगी:
1- मोटरसाइकिल UK18K8006, HONDA SHINE
2- मोटरसाइकिल UK190899, HF DELUXE
3- 04 काले रंग की ट्यूब में करीब 400 लीटर कच्ची शराब
पुलिस टीम :
प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय
एसआई ललित सिंह
कांस्टेबल विपिन चंद्र
कांस्टेबल कपिल ओली
कांस्टेबल भुवान सिंह
कांस्टेबल सुभाष डुंगरियाल, कोतवाली जसपुर, ऊधम सिंह नगर उत्तराखण्ड ।