-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के प्रमुख विद्यालय (इंग्लिश मीडियम) ब्राइट स्टार्ट इंटरनेशनल एकेडमी में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के अलंकरण समारोह का आयोजन एक अनोखे अंदाज में हर्षोल्लास के साथ किया गया । 

अलंकरण समारोह का शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक अमित कांबोज, प्रबंधन समिति के सम्मानित सदस्यों व प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया । समारोह का संचालन विद्यालय की कक्षा 11 की छात्राओं दीप प्रीत एवं भूमिका ने शानदार ढंग से किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत समूहगान तथा मनमोहक सरस्वती वंदना ने उपस्थित लोगों का मन मोह लिया। समारोह के दौरान सत्र 2025-26 के निवर्तमान हेड बॉय प्रभदीप सिंह एवं हेड गर्ल प्रेक्षा बाठला को उनके उत्कृष्ट नेतृत्व मुक्त कंठ से सराहना की गई एवं उनकी समर्पित सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। उसके उपरांत शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए नव-निर्वाचित छात्र परिषद को औपचारिक रूप से दायित्व सौंपे गए। कक्षा 12 के आदित्य कांबोज को हेड बॉय तथा खुशदीप कौर को हेड गर्ल नियुक्त किया गया। निवर्तमान छात्र नेताओं द्वारा बैज पहनाकर उन्हें नेतृत्व की जिम्मेदारी सौंपी गई। साथ ही कक्षा 8 के गुर एकम सिंह को डिप्टी हेड बॉय एवं वेदांशी अग्रवाल को डिप्टी हेड गर्ल नियुक्त किया गया। इसके अतिरिक्त कक्षा 12 के छात्र-छात्राओं को स्कूल काउंसिल के विभिन्न महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारियां सौंपी गईं। स्कूल प्रीफेक्ट्स के रूप में रौनक प्रीत कौर, पीहू सिंह, सुहानी गुम्बर, अपूर्व गुप्ता, चैतन्या शर्मा एवं दीपांशी रानी को नियुक्त किया गया।
अकादमिक कैप्टन के रूप में सक्षम कुमार सैनी एवं जश्न प्रीत कौर, स्पोर्ट्स कैप्टन के रूप में आदर्श रहेजा व मनजोत कौर तथा डिसिप्लिन कैप्टन के रूप में आयुषी एवं तेजस चौहान को दायित्व प्रदान किए गए। सांस्कृतिक गतिविधियों के संचालन हेतु आकृति गुप्ता एवं तेजस्विनी दधवाल को सांस्कृतिक कैप्टन नियुक्त किया गया।
विद्यालय के चारों सदनों के लिए भी हाउस कैप्टन नियुक्त किए गए। कलाम सदन के लिए काव्या सिंह एवं कर्म दीप सिंह, गांधी सदन के लिए उदार रहेजा एवं आद्या राजपूत, टेरेसा सदन के लिए प्रियाय सिंह एवं आद्या खुराना । आर.के. सदन के लिए रक्षित कुमार एवं अविका अग्रवाल को जिम्मेदारी सौंपी गई।
विद्यालय में प्रतिवर्ष हिंदी भाषा के महत्व को बढ़ावा देने तथा हिंदी के प्रचार-प्रसार के उद्देश्य से हिंदी ओलंपियाड का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में सत्र 2025-26 की हिंदी ओलंपियाड परीक्षा में प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र एवं मेडल प्रदान कर सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की इस उपलब्धि पर पूरे विद्यालय परिवार ने हर्ष व्यक्त किया । इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाचार्या मधु शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि नेतृत्व केवल पद प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि जिम्मेदारी, अनुशासन और सेवा भावना के साथ दूसरों के लिए आदर्श प्रस्तुत करने का अवसर है। उन्होंने सभी नव-निर्वाचित छात्र नेताओं को शुभकामनाएं दीं और आशा व्यक्त की कि वे विद्यालय के मूल्यों को सदैव बनाए रखेंगे तथा अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे। विद्यालय के प्रबंधक महोदय श्री अमित कांबोज जी ने अपने साक्षात्कार में कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा प्राप्त करने का स्थान नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण की एक सशक्त कार्यशाला है। उन्होंने कहा कि हम विद्यार्थियों को ईमानदारी, अनुशासन एवं आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहते हैं। उन्होंने विद्यालय की निरंतर प्रगति में सहयोग देने वाले अभिभावकों एवं शिक्षकों का भी आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्या के द्वारा नव निर्वाचित छात्र परिषद को शपथ दिलाई गई । जिसमें नव दायित्व धारी विद्यार्थियों ने विद्यालय की गरिमा बनाए रखने तथा अपने दायित्वों का पूरी निष्ठा, ईमानदारी व लगन के साथ निर्वहन करने की शपथ ली ।