– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के भाकियू कार्यकर्ताओं द्वारा 15 मई 2026 को भारतीय किसान यूनियन के संस्थापक किसान नेता चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत की 15 वीं पुण्यतिथि 15 मई दिन शुक्रवार अपराह्न 3:00 बजे जसपुर, ऊधम सिंह नगर कृषि उत्पादन मंडी समिति परिसर में मनाई जाएगी । भारतीय किसान यूनियन के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम सिंह सहोता , जिला अध्यक्ष (पश्चिम क्षेत्र ऊधम सिंह नगर) शीतल सिंह, जसपुर ब्लॉक अध्यक्ष जगीर सिंह,जसपुर युवा भाकियू ब्लॉक अध्यक्ष अमनप्रीत सिंह ने भाकियू कार्यकर्ताओं से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाने की अपील की ।
Post Views: 60