-सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने एक शराब तस्कर को 48 पाऊच कच्ची शराब के साथ गिरफ्तार कर लिया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में असामाजिक तत्वों के विरुद्ध व्यापक स्तर पर ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है । जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर एवं क्षेत्राधिकारी काशीपुर के निर्देशन मे दिनांक 13/05/2026 को जसपुर,ऊधम सिंह नगर कोतवाली अंतर्गत पुलिस चौकी नादेही के प्रभारी एसआई संतोष देवरानी द्वारा पुलिस टीम के साथ चेकिंग के दौरान अरविंद कुमार उर्फ डम्पी पुत्र रणजीत सिंह निवासी ग्राम पूरनपुर थाना जसपुर, ऊधम सिंह नगर को नीले रंग की प्लास्टिक की केन में कच्ची शराब ले जाते गिरफ्तार कर लिया गया । उसके पास से 48 पाउच कच्ची शराब बरामद की गई । पुलिस द्वारा उसके खिलाफ अपराध संख्या 182/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत मुकदमा।पंजीकृत किया गया ।
पुलिस टीम:
प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडेय
एसआई संतोष देवरानी
हेड कांस्टेबल मनोज रावत
कांस्टेबल दीपक जलाल, कोतवाली जसपुर ,ऊधम सिंह नगर, उत्तराखंड ।
Post Views: 173