जसपुर पुलिस द्वारा अतिक्रमण के नाम पर  व्यापारियों को बेवजह परेशान किये जाने के विरोध में 19 मई 2026 को जुलूस निकालकर किया जाएगा कोतवाली का घेराव

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर उद्योग व्यापार के अध्यक्ष हरिओम सिंह ने पुलिस द्वारा बेवजह चालानी कार्रवाई कर व्यापारियों को परेशान किए जाने पर आक्रोश जताया । उन्होंने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जसपुर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष हरिओम सिंह ने कहा कि जनपद ऊधम सिंह नगर की जसपुर पुलिस द्वारा व्यापारियों के साथ अमानवीय व्यवहार एवं बेवजह की चालानी कार्यवाही करके अपनी मनमानी को दर्शाया गया । जबकि पूर्व में जसपुर पुलिस द्वारा व्यापार मंडल को पूर्ण आश्वासन दिया गया था कि पुलिस द्वारा बाजार में कोई भी किसी भी प्रकार की कोई कार्यवाही अगर होगी तो वह व्यापार मंडल एवं नगर पालिका को साथ लेकर की जाएगी और आप व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारियों को साथ लेकर बाजार में चलकर सभी व्यापारियों को दिशा निर्देश दे दिए जायेंगे । इसके बावजूद चालानी कार्यवाही की गई । व्यापार मंडल जसपुर द्वारा इसके विरोध में   दिनांक 19/05/2026 को प्रातः 10:30 बजे गांधी पार्क से समस्त व्यापारी जसपुर नगर पालिका के अध्यक्ष नौशाद सम्राट, वर्तमान विधायक आदेश सिंह चौहान और पूर्व विधायक डॉ शैलेंद्र मोहन सिंघल के साथ इकट्ठा होकर जसपुर कोतवाली की ओर जुलूस निकालते हुए कोतवाली पहुंचकर कोतवाली का घेराव करेंगे । उन्होंने सभी व्यापारियों से अनुरोध किया कि व्यापारी बंधु समय से पहुंचकर इस प्रदर्शन को सफल बनाने में सहयोग करें ।