साइबर ठग ने जसपुर के एक युवक के खाते से उड़ाए करीब डेढ़ लाख रुपए 

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड :‌ साइबर ठग ने जसपुर के एक युवक के खाते से करीब डेढ़ लाख रुपए उड़ा लिये।
जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर जसपुर के एक युवक के खाते से साइबर ठग द्वारा करीब डेढ़ लाख रपए उड़ाए जाने का मामला प्रकाश में आया है । युवक ने घटना के संबंध में जसपुर पुलिस को तहरीर दे दी है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। गौरतलब है कि साइबर ठग आए दिन ऐसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं । क्षेत्र के काफी लोग इस प्रकार की ठगी का शिकार हो चुके हैं । हालांकि पुलिस लगातार लोगों को जागरूक कर रही है । लेकिन इस तरह की घटनाएं नहीं रुक पा रही हैं। जिससे लोग काफी चिंतित हैं।