ईमानदारी आज भी जिंदा है, जसपुर के दुकानदार ने फल विक्रेता के ₹2000 पर नहीं डुलाया अपना ईमान,रुपये देने पर फल विक्रेता ने दिया दुकानदार को धन्यवाद, लोगों ने की दुकानदार की ईमानदारी की सराहना

-सुशील चौहान 

उत्तराखण्ड: एक दुकानदार ने एक फल विक्रेता के ₹2000 पर अपना ईमान नहीं डुलाया और अपने काउंटर पर रखे रह गए फल विक्रेता के ₹ 2000 दे दिए ।
जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के प्रमुख स्थान सुभाष चौक पर फल ठेला लगाने वाला निकट वयरहाउस जसपुर ऊसिंन निवासी मोहम्मद गुलशेर दोपहर में पास स्थित ओम इलेक्ट्रिकल्स के काउंटर पर बैठकर खाना खा रहा था ,जब दुकानदार किसी काम से दुकान छोड़कर कहीं गयाहआ था । फल विक्रेता खना खाकर चला गया । लेकिन धोखे से उसके करीब ₹2000 बिजली की दुकान के काउंटर ही रखे रह गए । दुकानदार काउंटर पर रखे ₹2000 रखे हुए देखकर चौंक गया । उसने उन रूपयों को नहीं उठाया कि जिस किसी के होंगे वह आकर ले जाएगा । कुछ देर बाद फलविक्रेता आया कि उनके काउंटर पर उसके ₹2000 रखे रह गए थे जब वह उनकी दुकान पर खाना खाने आया था। इस पर दुकानदार ने कहा कि उनके रुपए सुरक्षित हैं और यह कहते हुए दुकानदार गांव कासमपुर, जसपुर, ऊसिंन निवासी सुनील कुमार पुत्र जगदीश प्रसाद ने फल विक्रेता को उसके ₹2000 दे दिए और इस कहावत को चरितार्थ कर दिया कि ईमानदारी आज भी जिंदा है । इस बात का पता चलने पर वहां आसपास के दुकानदार व अन्य लोग एकत्र हो गए । लोगों ने दुकानदार सुनील कुमार की ईमानदारी की सराहना और फल विक्रेता ने भी उसकी ईमानदारी की सराहना करते हुए धन्यवाद दिया ।