भारतीय किसान यूनियन के नवनियुक्त प्रदेश अधक्ष प्रेम सहोता व उनके सहयोगियों ने उठाया निर्धन कन्या की शादी में हर संभव सहायता देने का बीड़ा,की एक कुंतल गेंहूं की सहायता, आगे की जाएगी बड़ी आर्थिक सहायता , बढ़ाया परिवार हौंसला, की आर्थिक तंगी की चिंता दूर

-सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड:  भारतीय किसानयनियन के नवनियुक्त उत्तराखण्ड प्रदेश अधक्ष व सामाजिक कार्यकर्ता प्रेम सिंह सहोता व उनके सहयोगियों ने जनपद उधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव कलिया वाला निवासी एक निर्धन परिवार की शादी में पूर्ण सहयोग देने का बीड़ा उठाया है । फिलहाल उनके द्वारा 26 म ई 2026 को इस गरीब परिवार की शादी के लिए एक कुंतल गेहूं का सहयोग किया । प्रेम सिंह सहोता ने इस परिवार को पूर्ण विश्वास दिलाया कि वे कतई चिंता ना करें ।  शादी में आर्थिक संकट नहीं आने दिया जाएगा । वे उन्हें बेझिझक बताएं  कि शादी के लिए सामान व कपड़ा आदि खरीदने के लिए उन्हें कितनी आर्थिक सहायता की आवश्यकता है । उनकी टीम द्वारा पूर्ण जिम्मेदारी के साथ सहर्ष उसकी पूर्ति की जाएगी । उनकी इस बात से संबंधित परिजनों का हौसला बढ़ गया । वरना यह परिवार कन्या की शादी की व्यवस्था में आड़े आ रही आर्थिक तंगी को लेकर काफी चिंतित थे । प्रेम सिंह सहोता कहां कि यदि कोई व्यक्ति गरीब है और वह अपने परिवार की कन्याओं की शादी का आर्थिक बोझ नहीं उठा आ रहा है तो हम सब की जिम्मेदारी है कि उसका बढ़-चढ़ कर सहयोग करें । उन्होंने बताया कि वे और उनके सहयोगी इससे पहले भी कालिया वाला टांडा, कलियावाला व भोगपुर डाम के 3 निर्धन परिवारों की कन्याओं की शादी में आर्थिक सहयोग कर चुके हैं । उन्होंने कहा कि उनकी टीम आगे भी अपने इस मिशन को इसी तरह जारी रखेगी ।