जसपुर में उखड़े भारतीय किसान यूनियन द्वारा भगवंतपुर चौराहे पर लगाए गए चौधरी चरण सिंह चौक के बोर्ड ,चर्चा का विषय बना राष्ट्रीय स्तर का यह मामला

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: भारतीय किसान यूनियनक कार्यकर्ताओं द्वारा किसनेक मसीहा पूर्वपधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की पुण्यतिथि जसपुर (ऊधम सिंह नगर) के गुजरने वाले हाईवे स्थित जसपुर के भगवंतपुर चौराहे पर चौधरी चरण सिंह चौक लिखे दो बोर्ड लगाए गए थे और इस चौराहे का नाम चौधरी चरण सिंह चौक रखा गया था । लेकिन भारतीय किसान यूनियन द्वारा लगाए गए उक्त बोर्ड वर्तमान में वहां से गायब हैं । हाईवे के बीच खाली पड़े जिस स्थान पर यह बोर्ड लगाए गए थे वह स्थान इस समय पूर्व की भांति खाली पड़ा हुआ है । हालांकि उनमें से एक बोर्ड पास में हाईवे के किनारे लगा हुआ जरूर देखा गया । चौधरी चरण सिंह चौक  लिखे ये बोर्ड किन परिस्थितियों में व किसके द्वारा क्यों उखाड़े गए । इस संबंध में अभी किसी प्रकार की कोई जानकारी नहीं मिल पाई । क्योंकि मौके पर कोई संबंधित अधिकारी मौजूद नहीं था और न ही इस संबंध में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से किसी प्रकार की कोई वार्ता हो पाई । फिलहाल यह मामला चर्चा का विषय बना हुआ है । क्योंकि यह मामला छोटा मामला नहीं है । पूर्व प्रधानमंत्री चरण सिंह के नाम से जुड़ा हुआ मामला है । एक प्रकार से यह राष्ट्रीय स्तर का मामला है ।
ज्ञात हो कि भारतीय किसान यूनियन के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने अपनी पूर्व प्रस्तावित योजना के तहत हाईवे स्थित भगवंतनपुर चौराहे पर चौधरी चरण सिंह चौक लिखे दो वोट लगाए गए थे।