– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर के एक प्राइवेट इंटर कॉलेज में आपसी विवाद को लेकर नवीं कक्षा के एक छात्र ने दूसरे छात्र को चाकू मार कर घायल कर दिया । इस घटना से विद्यालय में हड़कंप मच गया । घटना में घायल हुए छात्र को उपचार के लिए जयपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया ।
जानकारी के अनुसार जनपद ऊधम सिंह नगर के नगर जसपुर में जसपुर-भूतपुरी मार्ग स्थित कासमपुर मोड़ के पास स्थित प्राइवेट इंटर कॉलेज ओपी सिंह इंटर कॉलेज में नवीं कक्षा के एक छात्र का किसी बात को लेकर दूसरे छात्र से विवाद हो गया । जिसके चलते छात्र ने उसे पर चाकू से ग्राम भायपुर निवासी छात्र पर चाकू से वार कर दिया । जिससे वह घायल हो गया । बताया गया कि छात्र द्वारा उसकी हाथ पर वार किया गया । इस घटना से विद्यालय में हड़कंप मच गया । घटना में घायल हुए छात्र को आनन-फानन में उपचार हेतु सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जसपुर ले जाया गया । यह घटना पूरे क्षेत्र में जंगल की आज की तरह फैल गई । समाचार लिखने तक इस घटना के संबंध में किसी प्रकार की कोई तहरीर कोतवाली में नहीं दी गई । घटना के संबंध में विद्यालय पबंधन
से भी किसी प्रकार की कोई वार्ता नहीं हो पाई ।
गौरतलब है कि जसपुर में करीब 15 दिन के अंदर चाकू बाजी की यह तीसरी घटना है । इससे पैसे पहले नगर में चाकू वाले की दो घटनाएं घट चुकी हैं। करीब 15 दिन पूर्व नगर के मोहल्ला जटवारा गूल में खेलते समय आपस में हुए विवाद के दौरान करीब 9 वर्षीय एक बच्चे ने 12 वर्षीय बच्चों को चाकू मार कर घायल कर दिया था । जिससे घायल बच्चे की मौत हो गई थी । बताया गया कि उसके कुछ दिन बाद नगर के मोहल्ला इमरान चौक में दो बच्चों में हुए आपसी विवाद के दौरान एक बच्चे ने दूसरे बच्चे को चाकू मार कल घायल कर दिया था। हालांकि इस मामले में दोनों पक्षों में आपस में समझौता हो गया था । चाकू बाजी की घटनाओं की पुनरावृत्ति नगर में बढ़ती गुंडागर्दी का प्रमाण है । जो नगर वासियों के लिए चिंता का विषय है । इस तरह की घटनाओं के लिए केवल पुलिस कोई जिम्मेदार नहीं ठहराया जा सकता । इसके लिए हमारी संस्कृति और हमारे संस्कार भी जिम्मेदार हैं। इस प्रकार की घटनाएं इस बात का सटीक प्रमाण है कि हमारे परिवारों से संस्कारों का लोप होता जा रहा है । इस प्रकार की घटनाएं इसी का परिणाम हैं। इस तरह की अपराधिक घटनाओं को रोकने के लिए हमें अपने बच्चों को अच्छे संस्कार देने होंगे और उन पर नजर रखनी पड़ेगी । इस प्रकार की अपराधी घटनाओं पर अंकुश लग सकेगा ।