– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जसपुर क्षेत्र के गांव हल्दुआ में करीब एक सप्ताह पूर्व एक कुत्ते को मौत के घाट उतारने के गुलदार वन विभाग के कैमरे में नहीं फंस पाया । इस घटना के बाद गांववासियों में दहशत व्याप्त थी। जबकि एक सप्ताह के अंदर गुलदार का एक जोड़ा और दिखाई दिया । जिससे गांव वासियों की दहशत और बढ़ गई है ।
गांव हल्दुआ निवासी गुरमुख सिंह पुत्र दर्शन सिंह ने बताया कि 10 सितंबर की रात्रि में जब वे करीब 10:00 बजे काशीपुर स्थित नैनी पेपर मिल से अपने घर आ रहे थे, तब उन्हें गुलदार का एक जोड़ा गांव में घूमता हुआ दिखाई दिया । जो सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया ।