जसपुर के सुभाष चौक स्थित गन्ने के रस कोल्हू मालिक की साइकिल चोरी,पिछले वर्ष भी चोरी हो चुकी है उनकी एक साइकिल 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड:जसपुर के सुभाष चौक स्थित गन्ने के रस कोल्हू मालिक के पौत्र की रेंजर साइकिल चोरी हो गई । उनकी एक साइकिल पिछले वर्ष भी चोरी हो गई थी ।
जानकारी के अनुसार 25 जून 2026 को जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के प्रमुख स्थान सुभाष चौक पर स्थित मदन सिंह के रसके कोल्हू के पास उनके पौत्र देव उर्फ गोलू की रेंजर साइकिल खड़ी हुई थी,जिसे मौक़ा पाकर कोई व्यक्ति चोरी करके ले गया , जब वह ग्राहकों को जूस पिलाने में व्यस्त था । कोल्हू मालिक मदन सिंह ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी गई । उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी रस के कोल्हू के पास से उनकी एक साइकिल चोरी हो गई थी ।