जिला पंचायत सदस्य एवं गरीबों के मसीहा चरनजीत सिंह चन्नी ने उठाया गरीब बिजली उपभोक्ताओं के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का बीड़ा, दी 17 अक्टूबर को सहयोगियों के साथ जसपुर के यूपीसीएल कार्यालय का घेराव करने की चेतावनी

सुशील चौहान

उत्तराखण्ड: जनपद उधम सिंह नगर के प्रमुख समाजसेवी जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र संख्या 35 बैल जूड़ी जसपुर, चरनजीत सिंह चन्नी ने विद्युत उपभोक्ताओं की मांगों को लेकर 17 अक्टूबर 2026 को। प्रातः 11:00 बजे UPCL कार्यालय, जसपुर का घेराव करने की चेतावनी दी । उन्होंने सोशल मीडिया पर में जानकारी साझा करते हुए कहा कि आज गरीब और मध्यमवर्गीय परिवार बिजली विभाग की कार्रवाई से परेशान हैं। शिकायतें मिल रही हैं कि बिजली कनेक्शन काटने के लिए कर्मचारी बिना नियमानुसार पूर्व नोटिस दिए पहुंच रहे हैं। कई उपभोक्ताओं की शिकायत हैं कि घर आने वाले कर्मचारियों के पास न तो स्पष्ट पहचान होती है और न ही वे अपना पहचान पत्र दिखाते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी निम्न लिखित पांच मांगे हैं । जिनमें  1. 15 दिन के लिखित नोटिस का नियम: विद्युत अधिनियम, 2003 की धारा 56(1) के अनुसार बकाया भुगतान न होने पर बिजली काटने से पहले कम-से-कम 15 स्पष्ट दिनों का लिखित नोटिस दिया जाए। 2. कर्मचारियों की पहचान अनिवार्य हो: घर आने वाले कर्मचारियों की पहचान सुनिश्चित की जाए और माँगने पर नियमानुसार पहचान पत्र दिखाया जाए। 3. घर की गरिमा और सुरक्षा: किसी भी कर्मचारी को कानून के विरुद्ध जबरन घर में प्रवेश करने या उपभोक्ताओं को डराने-धमकाने की अनुमति नहीं होनी चाहिए। 4. गरीब परिवारों को राहत: आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की समस्याओं को सुनकर नियमानुसार उचित राहत और समाधान दिया जाए। 5. मनमानी कार्रवाई पर रोक: नियमों का उल्लंघन करने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध शिकायतों की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई की जाए । बिना अनुमति घर में प्रवेश करने की परिस्थितियों में भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 329 के तहत कार्रवाई का प्रश्न उठ सकता है। यदि घर में अतिक्रमण चोट, हमला या गलत तरीके से रोकने की तैयारी के साथ किया गया हो, तो धारा 333 भी लागू हो सकती है। इन धाराओं का लागू होना घटना के तथ्यों और साक्ष्यों पर निर्भर करेगा। उन्होंने कहा कि हम बिजली बिलों से भागने की नहीं, बल्कि कानून के अनुसार कार्रवाई और गरीब उपभोक्ताओं के सम्मान की रक्षा की लड़ाई लड़ रहे हैं। बिजली विभाग जनता की सेवा के लिए है, जनता को डराने के लिए नहीं। किसी भी परिवार के साथ अन्याय नहीं होना चाहिए। आइए, अपने अधिकारों की आवाज़ बुलंद करें। विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं संबंधित उक्त मांगों को लेकर ही जसपुर यूपीसीएल कार्यालय का घेराव किया जायेगा।