जंगल के किनारे बसे जसपुर के गांव नई आबादी सीपका के किसानों ने जंगली हाथियों द्वारा फसलों का  नुकसान किये जाने को लेकर एसडीएम को दिया पत्र, की कार्रवाई करने की मांग 

– सुशील चौहान 

उत्तराखण्ड: जंगल के किनारे बसे जनपद ऊधम सिंह नगर के गांव नई आबादी सीपका,जसपुर के किसानों ने 16 अक्टूबर 2026 को उपजिलाधिकारी को पत्र देकर जंगली हाथियों द्वारा धान व गन्ने की फसल फसल का नुकसान किए जाने के संबंध में अवगत कराया और कहा कि क्षेत्रीय वन अधिकारी ने हाथियों द्वारा किए गए नुकसान से अवगत कराकर नुकसान का मूल्यांकन किए जाने की मांग की गई तो उन्होंने जवाब दिया कि उनके पास हाथियों से निपटने के लिए व्यवस्था नहीं है । गांव वासियों ने मांग की कि संबंधित अधिकारी को उचित कार्रवाई करने के लिए आदेशित किया जाए । पत्र देने वालों में भारतीय किसान यूनियन के जसपुर ब्लॉक अधक्षअमन प्रीत सिंह व कुलदीप सिंह व राजेंद्र सिंह मौजूद रहे ।