– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर में
4 जुलाई 2026 को विश्व हिंदू सुरक्षा संगठन के तत्वाधान में ब्लड बैंक जसपुर द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान महादान शिविर का आयोजन किया जाएगा । उक्त जानकारी संगठन के कुमाऊं संयोजक नीलकमल शर्मा ने दी । उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर रक्तदान करके इस महादान का हिस्सा बने । शिविर का आयोजन प्रातः 10:00 बजे से अप 2:00 तक किया जाएगा ।