जसपुर क्षेत्र के गांव कासमपुर का एक युवक लापता,परिजन चिंतित 

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड : जसपुर क्षेत्र के गांव कासमपुर का एक युवक लापता हो गया । जिससे उसके परिजन अत्यधिक चिंतित हैं ।
जनपद ऊधम सिंह नगर के जसपुर क्षेत्र के गांव कासमपुर निवासी कमल कुमार का 17 वर्षीय पुत्र रमन कुमार लापता हो गया ।जिसका रंग साफ, कद 5 फुट 7 इंच,तगड़ा शरीर, सफेद और नीली-काली पट्टीदार हाफ टी शर्ट व काली  पेंट और पैरों में चप्पल पहने हुए है । काफी छानबीन किये जाने के बावजूद अभी तक लापता युवक का कहीं कोई पता नहीं चल पाया । जिससे उसके परिजन अत्यधिक चिंतित हैं । गर किसी व्यक्ति को यह युवक दिखाई दे तो मोबाइल नंबर 72 53916171 पर सूचित करें ।