जसपुर पुलिस द्वारा लंबे समय से फरार चल रहा 1 वारंटी गिरफ्तार

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर पुलिस ने लंबे समय से फरार चल रहे वारंटी को गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा अपराधियों के खिलाफ जनपद में व्यापक स्तर पर विशेष अभियान
ऑपरेशन प्रहार अभियान चलाया जा रहा है । जिसके क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व  क्षेत्राधिकारी काशीपुर के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर,ऊधम सिंह नगर के नेतृत्व में जसपुर पुलिस द्वारा दिनांक-02.08.2026 की रात्रि में काफी लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी मोहम्मद रफ़ी पुत्र भूरे हसन निवासी ग्राम दूल्हापुर सबल पुर, थाना ठाकुरद्वारा जिला मुरादाबाद , उत्तर प्रदेश को उसके घर से गिरफ्तार किया गया । जिसे माननीय न्यायालय पेश किया गया । प्रभारी निरीक्षक राजेश पांडे ने बताया कि आप्रेशन प्रहार अभियान के अन्तर्गत वारण्टियों , वांछित ईनामीयों के विरूद्ध कार्यवाही आगे भी इसी प्रकार जारी रहेगी |
पुलिस टीम:
1-प्रभारी निरीक्षक राजेश पाण्डेय
2- उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद
3- कांस्टेबल परविन्द्र सिंह
4 – कांस्टेबल जय शंकर प्रसाद, कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर।