– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड: जनपद ऊधम सिंह नगर के प्रमुख नगर जसपुर के प्रमुख स्थान सुभाष चौक पर कुछ वर्ष पूर्व 100 फुट से अधिक ऊंचा राष्ट्रीय ध्वज स्थापित किया गया था । क्षतिग्रस्त होने पर इस राष्ट्रीय ध्वज को बार-बार स्तंभ से उतार लिया जाता है और उसके स्थान पर नया राष्ट्रीय ध्वज लगा दिया जाता है। 
राष्ट्रीय ध्वज क्षतिग्रस्त हो जाने के कारण राष्ट्रीय ध्वज को स्तंभ से उतार लिया गया और उसके स्थान पर काफी दिनों से स्तंभ पर राष्ट्रीय ध्वज नहीं लगाया जा सका । राष्ट्रीय ध्वज के अभाव में खाली राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ खड़ा है । स्वतंत्रता दिवस नजदीक आने पर नगर पालिका प्रशासन को राष्ट्रीय ध्वज लगाने की याद आई । लेकिन राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ दुरुस्त नहीं है । 11 अगस्त को नगर पालिका कर्मी क्रेन के माध्यम से राष्ट्रीय ध्वज स्तंभ को दुरुस्त करने में जुटे रहे । स्तंभ को दुरस्त करने के बाद नया राष्ट्रीय ध्वज लगाया जाएगा ।