देहरादून में भाजपा नेताओं से मिले भारतीय जनता पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार खड़क सिंह चौहान, किया भाजपा नेताओं का स्वागत,किया भाजपा की नीतियों पर मंथन,संगठन को मजबूत बनाने पर दिया बल

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: विधानसभा 2027 के चुनाव हेतु जसपुर विधानसभा सीट पर भाजपा से टिकट पाने के हेतु प्रबल दावेदार माने जाने वाले भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य व प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के जिला अध्यक्ष खड़क सिंह चौहान अपने सहयोगी कार्यकर्ताओं की टीम के साथ 19 अगस्त 2026 को देहरादून में भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेताओं से मिले और उनका स्वागत किया । जिसके दौरान उन्होंने पार्टी के शीर्ष नेताओं से भाजपा की नीतियों व रीतियों पर मंथन किया और संगठन को मजबूत बनाने पर बल दिया, ताकि विधानसभा चुनाव 2027 में भाजपा का परचम लहरा सके । खड़क सिंह चौहान ने भाजपा नेताओं को जसपुर क्षेत्र की संगठन की स्थिति और क्षेत्र प्रमुख समस्याओं से भी अवगत कराया । उन्होंने भाजपा नेताओं को जसपुर आने का न्योता भी दिया । खड़क सिंह चौहान ने बताया कि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष धीरज सह रावत, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल व कुंदन सिंह परिहार व भाजपा की शीर्ष नेत्री दीप्ति रावत आदि भाजपा नेताओं से मिले । उन्होंने बताया कि वे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भेंट नहीं कर पाए । क्योंकि मुख्यमंत्री महामहिम उपराष्ट्रपति के कार्यक्रम में व्यस्त रहे।