– सुशील चौहान
उत्तराखण्ड : जसपुर, ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक व्यक्ति को एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद ऊधम सिंह नगर अजय गणपति जनपद ऊधम सिंह नगर में अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान “ऑपरेशन प्रहार” चलाया जा रहा है । जिसके तहत पुलिस अधीक्षक काशीपुर के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी काशीपुर के पर्यवेक्षण में जसपुर, ऊधम सिंह नगर पुलिस द्वारा दिनांक 18.08.2026 रात्रि को गश्त व चैकिंग के दौरान संदीप राजपूत पुत्र मदन सिंह निवासी मौ० जुलाहान वार्ड न० – 07 जसपुर जिला उधम सिंह नगर 38 वर्ष को आवास विकास रोड जसपुर के पास गिरफ्तार किया गया। उसके पास से एक तमंचा व दो जिंदा कारतूस बरामद किए गए। उसके विरुद्ध अपराध संख्या- 344/26 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत कर उसका चालान कर दिया गया ।
बरामदगी का विवरण
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम:
1-प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय
2-उ0 नि0 हरीश आर्या
3-का० इंद्र नेगी
4-का० विमल वर्मा कोतवाली जसपुर ऊधम सिंह नगर ।