जसपुर पुलिस द्वारा हरिद्वार से 1 वारंटी गिरफ्तार

– सुशील चौहान 
उत्तराखण्ड: जसपुर ऊधम सिंह नगर पुलिस ने एक वारंटी को हरिद्वार से गिरफ्तार कर लिया ।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ऊधम सिंह नगर अजय गणपति द्वारा जनपद में वांछित व ईनामी अपराधियों व वारण्टियों की गिरफ्तारी का अभियान चलाया जा रहा है । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेश के क्रम में पुलिस अधीक्षक काशीपुर व क्षेत्राधिकारी काशीपुर के दिशा-निर्देशन तथा प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जसपुर के नेतृत्व में दिनांक 18.08.2026 की रात्रि में काफी लम्बे समय से फरार चल रहे वारण्टी मौ० सुलेमान पुत्र मतलूब हसन निवासी कोतवाली आलमपुर रूडकी थाना झबरेड़ा जिला हरिद्वार को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया । जिसे न्यायालय पेश किया गया  ।
गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम :
1-प्रभारी निरीक्षक श्री राजेश पाण्डेय
2-उ0 नि0 हरीश प्रशाद
3-का० कपिल ओली